test

SSR CASE



डॉक्‍टर ने मुंबई पुलिस को बताया- सुशांत सिंह को था बाइपोलर डिसऑर्डर

SSR Case: डॉक्‍टर ने मुंबई पुलिस को बताया- सुशांत सिंह को था बाइपोलर डिसऑर्डर

सुशांत सिंह राजपूत केस (SSR  Case) में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस केस में सीबीआई के अलावा ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीमें जांच कर रही हैं. इस बीच न्यूज़ 18 को जानकारी मिली है कि डॉक्‍टर ने मुंबई पुलिस से पूछताछ में खुलासा किया था कि सुशांत को बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder) था. उनके मुताबिक सुशांत पिछले 13 साल से अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर ( (ADHD) से भी जूझ रहे थे. डॉक्टरों का कहना था कि इसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था और वो दवाइयां भी ले रहे थे. मुंबई पुलिस को दिए एक बयान में सुशांत की बहन ने भी कहा था कि साल 2013 में सुशांत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी.

                                        क्या ड्रग्स लेते थे सुशांत ??
        
                                                         पिछले दिनों सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने कहा था कि उनके परिवार के लोग जानते थे कि वे आदतन ड्रग्स लेते हैं. वकील ने ये भी दावा किया कि घर पर जो पार्टियां होती थीं उसमें उनकी बहन भी शामिल होतीं थीं. आपको बता दें कि सुशांत की एक बहन मुंबई में ही रहती हैं. खास बात ये है कि वकील ने पार्टी में शामिल होने वाली सुशांत की बहन का नाम नहीं बताया. वकील ने यह भी दावा किया कि रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशन में आने से पहले से ही दिवंगत एक्टर सुशांत ड्रग्स ले रहे थे.


SSR CASE SSR CASE Reviewed by The Mega News(@meganews21) on September 08, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.